शैलेश मटियानी पुरस्कार-2023 पाने वाले शिक्षकों की सूची।

Shailesh Matiyani Puraskar 2023
List of Shailesh Matiyani Puraskar 2023

Shailesh Matiyani Puraskar 2023 : उत्तराखंड में राज्य सरकार की ओर से शिक्षकों को दिए जाने वाले “शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2023” की घोषणा हो गई है। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 शिक्षकों को पुरस्कृत किया जायेगा। माध्यमिक शिक्षा सचिव रविनाथ रामन द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा के 11, माध्यमिक शिक्षा के 5, प्रशिक्षण संस्थान के 1 शिक्षक शामिल हैं।

शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2023 पाने वाले शिक्षकों की सूची

प्रारंभिक शिक्षा

  1. श्री नफीस अहमद – राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र कोटद्वार
  2. श्रीमती कुसुमलता गढ़िया – राजकीय प्राथमिक विद्यालय वीणा , चमोली
  3. श्रीमती कुसुम चौहान – राजकीय प्राथमिक विद्यालय बीरपुर डुण्डा, उत्तरकाशी
  4. श्रीमती सुमन चमोली – राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय भूड़पुर , सहसपुर – देहरादून।
  5. श्रीमती कंचन बाला – प्राथमिक विद्यालय तपोवन, नरेंद्र नगर , टिहरी
  6. श्रीमती अरुणा नौटियाल -राजकीय प्राथमिक विद्यालय जाबरी,  अगस्तमुनि, रुद्रप्रयाग।
  7. श्री खड़क सिंह बोरा – राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गागर पाटी , चम्पावत
  8. श्री नरेंद्र गिरी – जूनियर हाई स्कूल करुली बागेश्वर।
  9. डॉ. भावना पलड़िया – राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नाइसेला, भीमताल – नैनीताल।
  10. श्री चंद्रशेखर जोशी – राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय -जाजर चिंगरी, मूनाकोट पिथौरागढ़।
  11. श्री राम सिंह  – प्राथमिक आदर्श विद्यालय चिनियानौला – अल्मोड़ा।

 माध्यमिक :

  1. श्री दौलत सिंह गोसाई  – राजकीय इंटर कॉलेज सेंधीखाल, पौड़ी।
  2. श्री राजेंद्र कुमार प्रवक्ता –  राजकीय इंटर कॉलेज कासमपुर , बहादराबाद – हरिद्वार
  3. डॉ. प्रदीप कुमार उपाध्याय – राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महरा गांव भीमताल- नैनीताल।
  4. श्री श्याम दत्त चौबे  – प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट, चम्पावत।
  5. डॉ. मधुसूदन मिश्रा  – राजकीय इंटर कॉलेज दिनेशपुर, उधम सिंह नगर।

प्रशिक्षण संस्थान :

  1. डॉ. नारायण प्रताप प्रसाद उनियाल  – प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान-चढ़ीगांव पौड़ी गढ़वाल।

 

किसे मिलता है शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार

शैलेश मटियानी पुरस्कार उत्तराखंड सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने, छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता में अभिबृद्धि, सामुदायिक सहभागिता, शैक्षिक नवाचारों को विद्यालयों में लागू करने तथा समाज में आदर्श शिक्षक की भूमिका का निर्वहन करने वाले शिक्षकों को प्रदान किये जाते हैं। इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए प्रतिवर्ष शिक्षकों से आवेदन पत्र आमंन्त्रित किये जाते हैं।

शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कारों की संख्या

  • माध्यमिक स्तर के संस्थाध्यक्ष/शिक्षक-13 पुरस्कार।
  • प्रारम्भिक स्तर के प्रधानाध्यापक/शिक्षक-13 पुरस्कार।
  • संस्कृत विद्यालयों के संस्थाध्यक्ष/शिक्षक-02 पुरस्कार ।
  • शिक्षक प्रशिक्षक-01 पुरस्कार।

शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों को उनके चाहने पर दो साल का सेवा विस्तार मिलता है। इसके अलावा पुरस्कार की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

Leave a Comment